Rajasthan: 'मुझे जनता जिताकर ही रहेगी', सीएम अशोक गहलोत ने जताया भरोसा
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम जनता को सरकार के काम के बारे में बताएंगे और पूरा विश्वास है कि जनता का समर्थन हमें ही मिलेगा।

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद फिर सत्ता में आने की उम्मीद जताई है। गहलोत ने कहा, "लगता है जनता मुझे जिताकर ही रहेगी। हम लोगों को प्रदेश के सुशासन के बारे में बताएंगे।"
सुशासन की ओर बढ़ रहा है प्रदेश
उन्होंने कहा कि देश में सबसे अच्छा हैप्पीनेस इंडेक्स मिजोरम में है। हम भी राजस्थान में उस और बढ़ना चाहते हैं। प्रदेश में हैप्पीनेस इंडेक्स तब होगा जब सुशासन होगा।
बजट घोषणाओं पर लगातार हो रहा है क्रियान्वयन
वित्तीय वर्ष 2023-24 की बजट घोषणाओं के क्रियान्यन को लेकर गुरुवार को सभी विभागों के प्रमुख सचिवों की बैठक लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि बजट घोषणाओं पर लगातार क्रियान्वयन हो रहा है। हर विभाग की घोषणा का क्रियान्वयन प्रशंसा लायक है। प्रदेश में चल रहे महंगाई राहत शिविरों में लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
भाजपा ने कर्नाटक में बांटी है रेवड़ी
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बजट सरकारी योजनाओं को रेवड़ी बांटने की बात कहते हैं। वहीं, खुद भाजपा के नेताओं ने कर्नाटक में रेवड़ी बांटी है।
हर वर्ग को राहत पहुंचाने में जुटी है सरकार
सीएम ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने बड़ा मुश्किल जीवन यापन किया है। अकाल और बाढ़ जैसे हालात से प्रदेश के लोग लड़े हैं। अब राज्य सरकार हर वर्ग को राहत पहुंचाने में जुटी है। बैठक में बताया गया कि बजट में की गई 4146 घोषणाओं में से अब तक 1512 घोषणा पूरी हो चुकी है। साथ ही 114 घोषणाएं प्रारंभिक स्तर पर अमल में लाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications