'तेलंगाना आएं तो कुछ अच्छी खबर के साथ आएं', केटीआर ने पीएम मोदी पर कसा तंज
तेलंगाना के प्रति भेदभाव से भरे रवैये को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए, राज्य के नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामा राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी अगले हफ्ते तेलंगाना आने वाले हैं। उनके दौरे पर तंज कसते हुए केटीआर ने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि प्रधानमंत्री हैदराबाद के लिए रक्षा भूमि आवंटित करने पर कुछ अच्छी खबर देकर जाएं, ताकि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू किया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों से, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तेलंगाना सरकार को समर्थन और सहायता की कमी से परेशान कर रही है। केटीआर ने कहा, 'हैदराबाद एक विकासशील शहर है। अगर आप (भाजपा सरकार) हमारा समर्थन नहीं कर सकते, तो कम से कम बाधाएं तो पैदा न करें।'
शनिवार को यहां आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर नरसिंगी में इंटरचेंज का उद्घाटन करने के बाद केटीआर ने कहा कि राज्य सरकार ने मेहदीपट्टनम में स्काईवॉक के निर्माण के लिए आधा एकड़ रक्षा भूमि की मांग की थी। इसका निर्माण पिछले सप्ताह उप्पल में लॉन्च किए गए स्काईवॉक जैसा ही किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि मेहदीपट्टनम में स्काईवॉक का प्रस्ताव यातायात की भीड़ को कम करने और बिजी जंक्शन पर पैदल यात्रियों के लिए आरामदायक मार्ग सुनिश्चित करने के लिए किया गया था। इसके लिए पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय से आधा एकड़ रक्षा भूमि मांगी गई थी। इसी प्रकार, अट्टापुर में लिंक सड़कें प्रस्तावित की जा रही थीं और लंगर हौज़ में भी रक्षा भूमि की आवश्यकता थी।












Click it and Unblock the Notifications