भोपाल हाट पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, आजीविका मार्ट और सरस मेले का किया शुभारंभ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार 1 अक्टूबर को भोपाल हाट पहुंचे। यहां राज्य स्तरीय आजीविका मार्ट और सरस मेला-2023 का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्पादों की जानकारी ली। साथ ही, स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
बता दें कि आजीविका मार्ट भोपाल हाट परिसर मे 49 लाख 34 हजार रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। सभी 53 जिलों के स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय किया जायेगा। बिचौलियों के बिना स्व-सहायता समूह की सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंच बनेगी।

इतना ही नहीं, विभिन्न जिलों के उत्पादों के वितरण के लिए प्रदेश में 43 रूरल मार्ट संचालित हैं। आजीविका मार्ट इन सभी रूरल मार्ट का समन्वयन केंद्र बन कर उभरेगा। पतंजली आयुर्वेद तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। इससे आजीविका ब्रांड के उत्पादों के मानकीकरण और मार्केटिंग में सहायता मिलेगी।
बता दें कि आजीविका मार्ट और सरस मेले 2023 के शुभारंभ के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण आजीविका मिशन एमएल बेलवाल सहित विभागीय अधिकारी, स्व-सहायता समूह के सदस्य और आमजन उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications