MP News: सीएम शिवराज ने किया मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का ऐलान, 20 दिसंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को उनकी मांगे मानकर, लाड़ली बहनों को विभिन्न योजनाओं में लाभ देकर सरकार का ध्यान अब किसानों की तरफ गया है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितंबर को "मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना" में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ करेंगे।

"मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना" में हितग्राहियों से फार्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ 20 सितंबर को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि कृषकों को स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन देने के लिये "मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना" शुरू की गई है।

MP News:

ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि योजना में 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पम्प कनेक्शन के लिये 200 मीटर तक की दूरी के 11 के.व्ही. लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं। योजना में समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा किया जायेगा। इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन किया जायेगा। योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पम्प के लिये लक्ष्य रखा गया है। योजना 2 वर्ष तक प्रभावशील रहेगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, शिवराज सरकार आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के विभिन्न वर्गों को लाभ देकर उन्हें ये विश्वास दिला रहे हैं कि भाजपा की सरकार ही प्रदेश की जनता के हित में काम कर सकती है उधर कांग्रेस सीएम शिवराज की घोषणाओं पर निशाना साधते हुए इसे चुनावी शिगूफा बता रही है, बहरहाल मध्य प्रदेश की जनता समझदार है वो सोच समझकर ही अपने मत का प्रयोग करेंगी, देखना होगा फैसला किसके पक्ष में जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+