बाजरा खरीद पर किसानों को बड़ी राहत, 450 रुपया प्रति एकड़ भरपाई करेगी सरकार

बाजरा खरीद पर किसानों को बड़ी राहत, 450 रुपया प्रति एकड़ भरपाई करेगी सरकार

चंडीगढ़। हरियाणा में बाजरा खरीद को लेकर CM मनोहर लाल ने बड़ा फैसला किया है। CM ने कहा है कि जिन किसानों की बाजरे की फसल MSP पर नहीं होगी, उन्हें सरकार राहत देगी। भरपाई के लिए किसानों को सरकार 450 रुपया प्रति एकड़ से मुआवजा देगी। इस बार सरकार 1.60 लाख MT बाजारे की MSP पर खरीद करेगी। पिछले सप्ताह आई बारिश के कारण किसानों की बाजरे की फसल को काफी नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 40 फीसदी बाजरे की फसल को क्षति पहुंची है। भीगने के कारण बाजरे की गुणवत्ता में भी कमी आई है। बाजरे का दाना काला पड़ गया है। बारिश से पहले अनाज मंडी में आए बाजरे की गुणवत्ता बेहतर थी।

CMs big decision on millet purchase: Relief to farmers in Haryana at a rate lower than MSP

हरियाणा में खरीफ सीजन की फसलों की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो चुकीे है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत दिए जाने वाले बाजरा के लिए सरकार 1.60 लाख MT की MSP पर खरीद करेगी। साथ ही बिजाई के रकबे को देखते हुए शेष उपज के लिए किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जाएगा। बाजार भाव और एमएसपी में जो अंतर होगा उस हिस्से को सरकार देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+