दशहरा तक विशाखापट्टनम में स्थानांतरित होगा सीएम रेड्डी का बेस?
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सितंबर से अपना बेस स्थानांतरित कर कार्यकारी राजधानी विशाखापट्टनम से राज्य का प्रशासन शुरू कर सकते हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रशासन का स्थानांतरण दशहरा तक हो जाएगा। यानी इसकी समय सीमा सितंबर से अक्टूबर तक की है।
अगर सचिवालय का स्थानांतरण पूर्ण रूप से नहीं होगा, तो प्रशासन के लिए दैनिक आधार पर आवश्यक कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के साथ विशाखापट्टनम स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक जगन बहुत लंबे समय से प्रशासन की सीट विशाखापट्टनम में स्थानांतरित करने के इच्छुक थे, लेकिन कानूनी मुद्दों के कारण इसमें देरी हो रही है। पूरा सचिवालय स्थानांतरित नहीं होगा, लेकिन वो दशहरा तक विशाखापत्तनम से काम करना शुरू कर देंगे।
सूत्रों के मुताबिक कि मुख्यमंत्री के आवासों और कैंप कार्यालयों की पहचान कर उन्हें तैयार रखा गया है। वाईएसआरसी नेतृत्व का विचार है कि स्थानांतरण वर्ष समाप्त होने से पहले किया जाना चाहिए। सरकार अपनी तीन-राजधानी योजना के हिस्से के रूप में विशाखापट्टनम के विकास के बारे में गंभीर है।
बता दें कि तीन राजधानी मामले में हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दिसंबर में ही सुनवाई करेगा।












Click it and Unblock the Notifications