अजित पवार के NDA गठबंधन में शामिल होने पर उत्तराखंड के CM धामी का बयान, पीएम मोदी से जुड़ना चाहते हैं सभी दल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र में अजित पवार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि उसके कारण सभी दल अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र में अजित पवार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जिस तरह का काम किया है, जिस तरह का वर्क कल्चर बनाया है, उसके कारण सभी दल अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना चाहते हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के कई राज्यों में लोग भाजपा के साथ जुड़े हैं, जहां भाजपा नहीं थी, वहां भी भाजपा आई है और वही महाराष्ट्र में भी हुआ है। समान नागरिक संहिता को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में इस पर जोर-शोर से चर्चा हो रही है, सभी अपनी-अपनी बात रख रहे हैं उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर ड्राफ्ट बन रहा है ड्राफ्ट बनाने वाली समिति ने समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ विचार-विमर्श कर उनकी राय भी ली है।












Click it and Unblock the Notifications