उत्तराखंड: ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान में हुए सीएम धामी शामिल,पवित्र मिट्टी के साथ ली सेल्फी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मेरी माटी-मेरा देश' अभियान के अन्तर्गत आयोजित ‘वीरों का नमन' कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान के अन्तर्गत आयोजित 'वीरों का नमन' कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अमर बलिदानियों की स्मृति में शिलापट का अनावरण किया। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई एवं अमृत वाटिका के लिए वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ दिलाई गई एवं सेल्फी भी ली गई।

CM pushkar Dhami administered oath took selfie aking holy soil hand, urged to join the campaign

मुख्यमंत्री ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज मुख्य सेवक के रूप में उन्हें सभी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमें उन वीरों की वंदना करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयासों से आज सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति पताका सम्पूर्ण विश्व में फैल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सैनिकों एवं उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में वृद्धि की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+