Odisha को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, सफलता पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सम्मानित किया
Odisha में जिला अधिकारियों की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार जीतने के लिए टीम ओडिशा, टीम गंजाम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, प्रतिबद्धता जारी रहेगी ताकि ओडिशा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरों के लिए एक रोल मॉडल बन सके।
ओडिशा को जल संरक्षण और प्रबंधन में दूसरे सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में पुरस्कार मिला है। गंजम जिले को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत चुने गए जिलों में शीर्ष पुरस्कार मिला है। सीएम ने कहा कि जल संसाधन विभाग 5-टी सिद्धांत को अक्षरश: लागू कर रहा है। परिणाम भी मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, कई सिंचाई परियोजनाएं जैसे लोअर सुकटेल, कानुपुर परियोजना, सुवर्णरेखा, छेलीगाड़ा और कई अन्य परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं। उन्होंने विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा, "पूरी टीम की हार्दिक सराहना।"
सीएम नवीन पटनायक ने आगे कहा कि जिस तरह की इन-स्ट्रीम स्टोरेज संरचनाएं और मेगा लिफ्ट परियोजनाएं शुरू की गई हैं, उससे राज्य की सिंचाई क्षमता का चेहरा बदल जाएगा। लाखों किसानों का जीवन भी बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल संसाधनों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हाल के वर्षों में कई परियोजनाएं पूरी की हैं। सरकार से लोगों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने सलाह दी, "हमें कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। जल संसाधनों से जुड़े किसी भी बदलाव का कृषि और हमारे किसानों के जीवन पर जबरदस्त प्रभाव पड़ता है।
जल संसाधनों में ओडिशा की पहल पर प्रकाश डालते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पिछले चार वर्षों में, उनकी सरकार ने जल क्षेत्र के विकास के लिए 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है और अगले पांच वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जल संसाधन विभाग को जल्द से जल्द ओडिशा को जल सुरक्षित राज्य बनाने के लिए रणनीति बनाने और जलवायु के अनुकूल टिकाऊ जल बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है। इसके अलावा, सभी कलेक्टरों को अपने जिलों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर जल संरक्षण उपाय करने की जरूरत है, जैसा गंजाम में कलेक्टर ने कर दिखाया है।
इसे भी पढ़ें- सीएम नवीन ने जल क्षेत्र के लिए की 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा












Click it and Unblock the Notifications