सीएम नवीन पटनायक ने किया जापान में निप्पॉन स्टील कॉर्पोरेशन के किमित्सु स्टील वर्क्स का दौरा

समुद्र से पुन:प्राप्त भूमि पर स्थापित किया गया था, पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी हरित टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था।

odisha

जापान दौरे पर गए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निप्पॉन स्टील कॉर्पोरेशन (NSC) के किमित्सु स्टील वर्क्स का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को संयंत्र के बारे में जानकारी दी गई। एनएससी के किमित्सु स्टील वर्क्स के राज्य प्रतिनिधिमंडल के दौरे ने प्रतिनिधिमंडल को स्टील के उत्पादन में एनएससी द्वारा उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीकों और प्रक्रियाओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान किया।

इस संयंत्र को समुद्र से पुन:प्राप्त भूमि पर स्थापित किया गया था और पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी हरित टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था। उस दौारन समुद्र की गहराई 10 मीटर से अधिक हुआ करती थी। हरित पट्टी के साथ इस संयंत्र का एक बड़ा ले आउट परिसर है।

संयंत्र विविध प्रकार के विशिष्ट इस्पात उत्पादों का उत्पादन करता है जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल जैसे विभिन्न डाउनस्ट्रीम उद्योगों के लिए किया जाता है। इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अत्याधुनिक सुविधा और इस्पात उत्पादन में उत्कृष्टता के प्रति एनएससी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में लगने वाले संयंत्रों के लिए समान हरित प्रौद्योगिकियों के उपयोग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने राज्य के समृद्ध खनिज संसाधनों और इस्पात क्षेत्र में क्षमता को देखते हुए एनएससी और ओडिशा के बीच सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+