CM मनोहर लाल बोले, सत्यापन के बाद 2.30 लाख परिवारों को फिर से राशन कार्ड जारी

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को यहां कुछ राशन कार्ड धारकों से संवाद करते हुए कहा, ‘वास्तविक लाभार्थियों तक प्रत्येक कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

CM Manohar Lal says after verification, ration cards were again issued to 2.30 lakh families

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सत्यापन के बाद 2.30 लाख परिवारों के राशन कार्ड फिर से जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों के कारण इन परिवारों के राशन कार्ड बंद कर दिये गये थे। उन्होंने कहा कि गहन सत्यापन प्रक्रिया के बाद इन परिवारों को राशन कार्ड फिर से जारी किये गये।यहां रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

खट्टर ने शनिवार को यहां कुछ राशन कार्ड धारकों से संवाद करते हुए कहा, 'वास्तविक लाभार्थियों तक प्रत्येक कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण 2.30 लाख परिवारों को राशन कार्ड को फिर से जारी करना है।' उन्होंने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जिन परिवारों की आर्थिक रूप से संपन्न हो जाए, ऐसे परिवार स्वेच्छा से सरकारी लाभ को छोड़ दें, ताकि जरूरतमंद परिवार को इसका लाभ मिल सके। इस आह्वान का असर उस समय देखने को मिला जब अंबाला निवासी अजय कुमार, जो पेशे से मैकेनिक हैं, ने कहा कि जिस दिन उसकी आय 1 लाख 80 हजार रुपए से अधिक हो जाएगी, उसी दिन वह स्वयं ही सरकार से मिलने वाले सारे लाभ छोड़ देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास शिकायतें आती थी कि पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं और अपात्र लोग कई प्रकार के लाभ लेते हैं। इसके लिए वर्तमान राज्य सरकार ने एक नया प्रयोग शुरू किया और प्रदेश के लगभग 72 लाख परिवारों का परिवार पहचान पत्र बनाया। कई टीमें लगाकर परिवारों का सर्वे कराया। इतना ही नहीं, पहले बीपीएल की आय पात्रता सीमा 1 लाख 20 हजार रुपए वार्षिक होती थी, जिसे हमने बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए किया।

परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमेटिक राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की और जनवरी माह में लगभग साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खाकी राशन कार्ड यानी ओपीएच श्रेणी को समाप्त कर इसे भी बीपीएल कार्ड की श्रेणी में जोड़ लिया। अब केवल पात्र लोगों को ही सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों के स्वास्‍थ्य देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए निरोगी हरियाणा योजना बनाई है। इस योजना के तहत लगभग 1 करोड़ से अधिक नागरिकों का स्वास्‍थ्य परीक्षण किया जाएगा। अभी तक साढ़े 4 लाख लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्‍थ्य परिक्षण किया जा रहा है। आने वाले समय में निजी अस्पतालों, लेबोरेट्री के साथ समझौता किया जाएगा, ताकि नागरिकों के टेस्ट जल्द ‌किए जा सकें।

संवाद कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की पारदर्शी नीति से पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों ने कहा कि राशन कार्ड कटने पर शिकायत दर्ज करवाने पर जिस प्रकार त्वरित कार्रवाई कर उनके राशन कार्ड दोबारा बनाये गए, उससे सरकार की नागरिकों के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाता है। अब हमें लगता है कि हमारी चिंता करने वाली भी हमारी ही सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+