सीएम मनोहर लाल की सलाह- पहले जल का दुरुपयोग रोकें सीएम केजरीवाल, हम दिल्ली को ज्यादा पानी देने की कोशिश करेंगे
चंडीगढ़, 16 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्धारित सीमा से अधिक पानी की मांग की है। मैं उनसे निवेदन करूँगा कि आपूर्ति किए जा रहे पानी को संरक्षित करने व इसके अपव्यय और दुरुपयोग को रोकने के लिए व्यवस्थित योजना बनाएं। हम अपनी तरफ से ज्यादा पानी देने की पूरी कोशिश करेंगे, जैसा कि हमने पहले भी की है।

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि हरियाणा तय कोटे के तहत दिल्ली को पानी उपलब्ध करवा रहा है। इसलिए इस मामले को लेकर कहीं कोई कठिनाई नहीं है। अगर दिल्ली प्रदेश अपने निर्धारित कोटे के पानी का इधर-उधर उपयोग कर ले तो इसका कोई उपाय नहीं है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को देर सायं पिपली पैराकिट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार निर्धारित कोटे के अनुसार दिल्ली को पानी उपलब्ध करवा रही है। कहीं कोई कठिनाई नहीं आती और कोटे के अनुसार दिल्ली प्रदेश को पानी दिया जा रहा है। अगर दिल्ली सरकार पानी का इधर-उधर उपयोग कर ले तो इसका कोई इलाज नहीं है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा द्वारा हैदरपुर और एक अन्य बैराज सहित दोनों बैराजों को समय पर भर दिया जाता है। हरियाणा के पास ज्यादा सरप्लस पानी नहीं है, अभी गर्मियों के सीजन में हरियाणा प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों को घर-घर पानी उपलब्ध करवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications