अंतिम और वंचित लोगों के उत्थान में लगे सीएम मनोहर लाल, संवाद कर जनता की समस्या के तुरंत समाधान के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 15 जून। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को 'संत कबीर कुटीर' (मुख्यमंत्री आवास) पर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत उचित निवारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इत्मिनान लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि समाज के अंतिम और वंचित का उत्थान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार हर व्यक्ति का डाटा एकत्रित कर रही है, पात्र व्यक्ति को स्वयं उनसे जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बुधवार को अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में लगाए जनता दरबार के बाद लोग मुस्कुराते चेहरों के साथ उनका धन्यवाद करते हुए घर की तरफ लौटे। जनता दरबार की तस्वीरें ट्वीट कर मुख्य़मंत्री ने लिखा- अंतिम और वंचित व्यक्ति ही मेरा अराध्य।

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में न केवल लोगों की समस्याओं को सुना बल्कि उन्हें हल करने के लिए तत्काल अधिकारियों को आदेश भी दिए। जनता दरबार में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ समेत संबंधित विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications