सीएम मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र को दिया 4 परियोजनाओं का तोहफा, 3216.41 लाख रुपये आएगी लागत

कुरुक्षेत्र, 1 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र जिले में 3216.41 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन राव भागवत और राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

CM Manohar Lal laid foundation stone of four projects in Kurukshetra

सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं पानी संसाधन विभाग की पांच करोड़ 45 लाख की लागत से नरवाना ब्रांच किरमच बारवा रोड पर सिंगल स्पैन स्टील ब्रिज, सिंचाई विभाग की ही 631.51 लाख की लागत से नरवाना ब्रांच पर बनने वाले पुल, सिंचाई विभाग के एसवाईएल नहर पर 329.44 लाख की लागत से बनने वाले पुल तथा माईकाडा डिवीजन कुरुक्षेत्र में 1710.46 लाख रुपये की लागत से पिंडारसी, पाहरपुर और पबनावा में बनने वाले सोलर पावर माइक्रो इरीगेशन योजना का भी शिलान्यास किया। इस प्रकार एक ही दिन में 32 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है।

गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में भगवान श्री कृष्ण के "विराट स्वरूप प्रतिमा" के अनावरण समारोह में शामिल हुए। इसके उपरांत उन्होंने गीता ज्ञान संस्थान में श्रीमद्भागवत की वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र को आज से लैंड ऑफ भगवद्गीता से एक कदम आगे बढ़कर "लैंड ऑफ श्री कृष्ण" बनाना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को जानने के लिए लोग मथुरा, वृंदावन जाते हैं, परंतु अब उन्हें कुरुक्षेत्र भी आना चाहिए। श्री कृष्ण की लीलाएं सभी स्थानों पर मिलती हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को द्वापर में इसी धरती पर अपने विराट स्वरूप के दर्शन कराए थे, हमारा प्रयास उसी ऐतिहासिक घटना को 21 वीं सदी में जीवंत करने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+