CM खट्टर ने किए संत बाबा मान सिंह के अंतिम दर्शन, संगत को दिया हौसला

सीएम खट्टर के साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह, विधायक सुभाष सुधा, पालिका पिहोवा अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने बाबा मान सिंह को श्रद्धांजलि दी।

cm manohar lal Khattar did the last darshan of Saint Baba Man Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने सचखंड दरबार जुरासी खुर्द पहुंचकर संत बाबा मान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके हाथ जोड़कर नमन किया। सीएम मनोहर लाल करीब आधा घंटा गुरुद्वारा साहिब में रुके। उन्होंने डेरा की व्यवस्था संभाल रहे सेवादारों से बातचीत की।

सीएम के साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह, विधायक सुभाष सुधा, पालिका पिहोवा अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने बाबा मान सिंह को श्रद्धांजलि दी।

सीएम मनोहर लाल ने संगत को सांत्वना देते हुए कहा कि संतों की वाणी अमृत के समान है। शास्त्रों में शरीर को नश्वर, मगर ज्ञान, वाणी और आत्मा को अमर माना गया है। अमरता व्यक्ति के विचार और कर्म से भी मिलती है। समाज और लोगों की भलाई करने वाले के विचार और कर्म हमेशा मार्गदर्शक बनकर आगे आते हैं।

वहां उनके पार्थिव शरीर को गुरुद्वारा विम्भोर साहिब से ले जाकर जल प्रवाह किया जाएगा। वहीं, सुबह से सचखंड दरबार में शब्द कीर्तन चल रहा। शब्द कीर्तन के लिए विभिन्न गुरुद्वारों से दाड़ी जत्थे भी पहुंचे हैं। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रमुख और संत भी अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+