पंजाब: जंग-ए-आजादी स्मारक को लेकर सीएम मान का राजनीतिक दलों पर कड़ा तंज, कहा- सब बेपर्दा जरूर होंगे

जालंधर के करतारपुर में बनाए गए जंग-ए-आजादी स्मारक को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वरिष्ठ पत्रकार और उन्हें सपोर्ट करने वाले राजनीतिक दलों पर कड़ा तंज कसा है। भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि बेशक कोई हमदर्द हो, सिरदर्द हो या बेदर्द, सब बेपर्दा जरूर होंगे। उन्होंने कहा कि जो गलत है उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जर्नलिस्ट हमदर्द के समर्थन में सोमवार को इसे मीडिया पर हमला बताकर रोष मार्च निकाला जा रहा है। जिसको लेकर CM मान की यह प्रतिक्रिया आई है। कुछ पत्रकारों के संगठनों और समाज सेवी संगठनों ने घोषणा कर रखी है कि वह सोमवार को जालंधर में देश भगत यादगार हाल से लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस तक सुबह 9 बजे रोष मार्च निकालेंगे।
बता दें कि जंग-ए-आजादी स्मारक में घोटाले की आशंका जताते हुए पंजाब सरकार ने इसकी जांच राज्य विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी हुई है। विजिलैंस ब्यूरो के नोटिस जारी करने के बावजूद बरजिंदर सिंह उनके दफ्तर में पेश नहीं हुए और अपने वकील के माध्यम से जो 17 सवाल पूछे गए थे उनके जवाब भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications