पंजाब: सीएम मान ने किसानों को सौंपे मुआवजे राशि के चेक, कहा- सबको नौकरियां मिलेगी
अबोहर की अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सीएम मान ने कहा कि सबको नौकरियां मिलेंगी, कुछ समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक 25 हजार 80 नौकरियां दे चुके हैं।

फाजिल्का: अबोहर की अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम मान ने किसानों को मुआवजे के लिए चैक बांटे गए। साल 2020 में किसानों की फसल हुई थी जिसको लेकर चैक बांटे गए हैं। इस दौरान संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि सबको नौकरियां मिलेंगी, कुछ समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक 25 हजार 80 नौकरियां दे चुके हैं।
इस दौरान सीएम मान ने कहा कि टैंकियों पर चढ़ना कोई हल नहीं है। सबको नौकरियां मिलेगी। कानूनी अड़चने दूर हो रही हैं। पिछली सरकारों के बीजे हुए कांटे चुन रहे हैं। पिछली सरकारों से पैसे निकलवा रहे हैं। जमीने छुड़वाई जा रही हैं, भ्रष्टाचारी लीडर छुड़वाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार टैक्स लेती है तो इसका उपयोग यहां कहीं भी कोई संकट आता है वहां हल किया जाता है।
सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब से लूटा हुआ एक एक पैसा वापस लाया जाएगा। खजाना खाली नहीं था, अब खजाने की चाबी सही हाथों मे आ गई है। सबकी मांगों को पूरा किया जाएगा। जीरा फैक्टरी को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। डर के मारे सभी बीजेपी की तरफ जा रहे हैं जो यह मत सोचे की बच जाएंगे, बारी सबकी आएगी। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications