सीएम खट्टर की बड़ी घोषणा : सन्निहित सरोवर को विकसित करने के लिए तैयार की जाएगी योजना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सन्निहित सरोवर का औचक निरीक्षण करने के लिए पमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्निहित सरोवर को भी विकसित करने के लिए योजना तैयार की जाएगी ।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्निहित सरोवर को भी विकसित करने के लिए योजना तैयार की जाएगी । इस तीर्थ का भी पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा । इस धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के तीर्थों को विकसित करने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। इस गीतास्थली को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए ज्योति सर में लगभग 206 करोड़ रुपये के बजट से महाभारत थीम प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को सन्निहित सरोवर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल,खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, सां सदनायब सिंह सैनी , विधायक सुभाष सुधा , महंत बंसीपुरी जी महाराज का श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा , श्याम सुंदरतिवारी तथा प्रधान सचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का वेद मंत्रों के साथ तीर्थ पुरो हितों ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया ।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीर्थस्थल का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने तीर्थ को बारी की से निरी क्षण किया । यहां पर सभा के मुख्यसलाहकार जयनारायण शर्मा ने सन्निहित सरोवर के सौंदर्यीकरण को लेकर कुछ मांगे भी रखी । इतना ही नहीं विधायक सुभाष सुधा ने सन्निहित सरोवर पर ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर गीता महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के बारे में भी एक प्रस्ताव रखा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आश्वासन दिया कि सन्निहित सरोवर का सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई जाएगी । इस योजना में केडीबी और श्री ब्राह्मण तीर्थोंद्धार सभा का पूरा सहयोग लिया जाएगा । सभी के साझे विचारों के बाद ही एक प्रस्ताव तैयार होगा । इस प्रस्ताव के अनुसार सन्निहित सरोवर का विकास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications