हरियाणा: कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे CM खट्टर, खराब फसलों का किया मुआयना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से फसल का पूरी तरह नुकसान होने पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों की फसल का अधिकारियों की टीमों द्वारा सर्वे और वेरिफिकेशन का कार्य तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा और 31 जुलाई के आसपास इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों को भी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

cm-khattar

उन्होंने कहा कि गांव भिवानी खेड़ा में 10 एकड़ भूमि पर जल्द ही वीएलडी कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से पहले ही 10 एकड़ भूमि लाला लाजपतराय वेटरनरी विश्वविद्यालय हिसार के नाम कर दी है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को देर सायं गांव भिवानी खेड़ा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के उपरांत सेक्टर-7 कृषि विभाग के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के पानी से 12 जिले प्रभावित हुए है। इनमें 6 जिले यमुना के साथ लगते है और 6 जिले घग्गर के साथ लगते है। इन सभी जिलों से लगातार रिपोर्ट ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+