रायपुर: बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह आज, CM भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

रायपुर,25 सितंबर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के फाइनल मैच 25 सितम्बर को खेले जाएंगे। इसके साथ ही इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह भी होगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन विजेता गोपी चंद होंगे।

BHUPESH

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके विशेष प्रयास से हो रहा है। उक्त टूर्नामेंट के सभी मैच राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ में बीते 20 सितम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में भारत समेत श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल श्रेणियों में मैच खेले जा रहे हैं। यहां 20 व 21 सितम्बर को क्वॉलीफाईंग मैच हुए। फिर मुख्य ड्रा के मैच हुए। आज सेमीफाइनल के मैच खेले गए, कल सभी श्रेणियों में फाइनल मैच खेले जाएंगे।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम

मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे। इसमें पुरूष एकल वर्ग सेमीफाइनल में शुभंकर डे (भारत) ने आदित्य जोशी (भारत) को 21-15, 11-21, 21-11 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रियांशु राजावत (भारत) ने यू इगारशी (जापान) को 21-16,21-15 से पराजित कर फाइनल में पहुंचे। इधर महिला एकल सेमीफाइनल के मैच में सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने पूर्व बर्वे (भारत) को 22-20, 21-15 से हराया तो तसनीम मीर (भारत) ने मालविका बंसोड़ (भारत) को 21-16, 14-21, 22-20 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+