25 फरवरी को बिलासपुर जाएंगे भूपेश बघेल, 26 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

रायपुर, फरवरी 16। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर आएंगे। इस दिन तिफरा फ्लाई ओवरब्रिज, प्लैनिटेरियम, तालाब सौंदर्यीकरण, स्मार्ट सिटी रोड समेत 26 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। CM का मुख्य कार्यक्रम जेपी वर्मा कॉलेज मैदान में होगा, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

Bhupesh baghel

नगर निगम में स्मार्ट सिटी मद से करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही PPE मॉडल पर 5 करोड़ रुपए की लागत से बंधवा तालाब को संवारा गया है। इसी तरह एक अरब 12 करोड़ रुपए से बने तिफरा ओवर ब्रिज का काम भी पूर्ण हो गया है। साथ ही तिफरा स्थित बछेरा तालाब का 2 करोड़ रूपए की लागत से सरोवर धरोहर योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया गया है। व्यापार विहार में 7 करोड़ रूपए की लागत से तारामंडल का भी निर्माण कराया गया है और व्यापार विहार स्मार्ट सड़क भी बनकर तैयार है। इन सभी विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों होना है।

बीते जनवरी माह में शहर के विकास कार्य पूर्ण होने से पहले ही महापौर रामशरण यादव ने राजधानी रायपुर जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रण दिया था। तब उन्होंने मार्च में आने की बात कही थी। इधर, प्रशासनिक अमला भी CM बघेल से लोकार्पण कराने के लिए तैयारी में जुटे थे। CM बघेल के बिलासपुर प्रवास का कार्यक्रम तय हो गया है और वे 25 फरवरी को आएंगे।

प्रभारी कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक

मुख्यमंत्री के शहर प्रवास का कार्यक्रम तय होने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत के CEO हरिस एस ने अफसरों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर मुख्य कार्यक्रम जेपी वर्मा कालेज परिसर में होगा। यहां मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए नर्तक दल तैयार करने के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+