पंजाब: CM बोले- पंजाब में धान के बंपर उत्पादन पर गर्व करता है देश, 75 लाख हेक्टेयर जमीन पर हुई फसल

punjab Hindi news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश इस बात पर गर्व महसूस करता है कि हमारे यहां धान की बंपर फसल हुई है। पंजाब में किसान 75 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान की खेती करते हैं, हालांकि हम ये भूल जाते हैं कि इससे धान की पराली का भी उत्पादन बढ़ा है। अमूमन 40 लाख हेक्टेयर जमीन पर पराली जला दी जाती है। शेष किसान कभी भी ऐसी प्रथा में लिप्त नहीं होते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।

Punjab CM Bhagwant mann talking about paddy production in punjab farms, said- country pride on Us

मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार ने संगरूर में बायो गैस उत्पादन का एक प्लांट स्थापित किया है और राज्य भर में इस तरह के और प्लांट लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को पराली जलाने की समस्या से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अगले साल तक पराली जलने की घटनाएं रोक ली जाएंगी। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले कि, राज्य सरकार पराली के प्रबंधन के लिए 1.20 लाख मशीनें किसानों को दे चुकी है। यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है। सभी प्रभावित राज्यों में इसके संयुक्त समाधान के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को इन फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी देना चाहिए। इससे किसानों को वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और इस समस्या को हल करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि धान की कटाई और गेहूं की बुवाई के बीच किसानों को 10-12 दिन का समय मिलता है। किसी व्यवहारिक विकल्प के अभाव में किसान समस्या के समाधान के लिए माचिस की तीली पर निर्भर हैं। अगर केंद्र इसका समाधान करता है तो किसान धान के पराली को कभी नहीं जलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+