सीएम भगवंत मान सख्त: जिन मंत्रियों ने की थी मुख्तार अंसारी की मदद, उनसे वसूला जाएगा 55 लाख का बिल
कानूनी राय लेकर जिन मंत्रियों ने अंसारी की मदद की, उनसे पैसा वसूला जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के खजाने का थानेदार अच्छा है यही वजह है कि पंजाब में आर्थिक व्यवस्था पटरी पर है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी का मुद्दा पंजाब के जालंधर उपचुनाव में मुद्दा बन गया। सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को एक जनसभा में मुख्तार अंसारी के मुद्दे को उठाया और पुरानी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंसारी को बचाने के लिए पंजाब सरकार ने महंगे वकील किए और 55 लाख का बिल वकीलों का बना है। मान ने कहा कि मैंने तो फाइल ही वापस मोड़ दी। मैं खजाने से पैसा नहीं दूंगा।
कानूनी राय लेकर जिन मंत्रियों ने अंसारी की मदद की, उनसे पैसा वसूला जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के खजाने का थानेदार अच्छा है, यही वजह है कि पंजाब में आर्थिक व्यवस्था पटरी पर है। बिजली बोर्ड की सब्सिडी का पूरा बकाया 20 हजार करोड़ चुकाया जा चुका है। हम दोगुना ताकत से काम करेंगे, अगर जालंधर वालों ने हमें ऑक्सीजन का सिलेंडर दे दिया।
10 मई को मतदान और 13 को परिणाम
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 10 मई को होगा। वहीं परिणाम 13 मई को घोषित होंगे। जालंधर की नौ विधानसभाओं के 16 लाख 26 हजार 337 मतदाता अपना प्रतिनिध चुनेंगे। संसदीय क्षेत्र में 8 लाख 43 हजार 299 पुरुष मतदाता, 7 लाख 75 हजार 173 महिलाएं और 40 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। 23 हजार 649 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications