पंजाब में खराब फसलों को लेकर एक्शन में CM, अधिकारियों की मीटिंग में मुआवजे पर मंथन

पंजाब में पिछले दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश और आंधी के कारण 35 लाख हैक्टेयर में खड़ी फसल प्रभावित हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों को मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है।

bhagwant mann

देश के कई हिस्सों में करोड़ों की फसल नष्ट होने के बीच पंजाब भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। राज्य में भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने आज पंजाब के माल और कृषि विभाग की मीटिंग बुलाई है।

सीएम मान की मीटिंग में खराब हुई फसलों की गिरदावरी के बारे में चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार मीटिंग में किसानों को मुआवजा जारी करने की प्रक्रिया पर भी मंथन किया जाएगा। यह मीटिंग आज 11 बजे होगी।

गौरतलब है कि गत दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश और आंधी ने राज्य में 35 लाख हैक्टेयर में पैदा हुई फसल को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 70 फीसदी से ज्यादा जमीन में गेहूं खेतों में बिछ गई है।

बारिश के कारण फसल बर्बाद होने का आलम ये है कि 45 फीसदी तक उत्पादन कम होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बता दें कि सीएम मान ने अधिकारियों को यह बैसाखी के नजदीक किसानों को फसल का मुआवजा देना शुरू करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+