CM मान ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पंजाब से सीएम भगवंत मान दिल्ली दौरे पर गए हुए हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान सी.एम. मान ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।
सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि ''आज केंद्रीय हाउसिंग और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी से मुलाकात की और पंजाब के शहरों से जुड़े कई मामलों को लेकर चर्चा हुई।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पंजाब के कई शहरों खास तौर पर मोहाली को शामिल करने की मांग रखी और साथ ही पंजाब के शहरों में साफ सफाई के नए प्रोजेक्टों पर भी मंथन किया... गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब की सुंदरता को लेकर भी खास चर्चा हुई...''
आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले सी.एम. मान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर विशेष मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications