CM भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी कामरेड तेजा सिंह की प्रतिमा का किया उद्धाटन
CM भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी कामरेड तेजा सिंह की प्रतिमा का उद्धाटन किया। सीएम कामरेड की यादगारी में पहुंचे थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर के गांव निहालगढ़ कामरेड तेजा सिंह के यादगारी समारोह में पहुंचे। स्वतंत्रता सेनानी कामरेड तेजा सिंह की प्रतिमा का उद्धाटन किया गया।
इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि भारत रत्न उसे देना चाहिए जो इसके काबिल हो, और भारत के 2 प्रधान मंत्री जिन्होंने अपने आपको ही भारत रत्न दे दिया। यह बात सी.एम. मान ने नेहरू व इंदिरा गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कही है। उन्होंने कहा कि यह 2 बड़े नेता है जिन्होंने खुद के लिए ही भारत रत्न की मांग की थी। सी.एम. मान ने कहा कि देश किसी के परिवार की जगीर नहीं है। इस दौरान सी.एम. ने नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक के चलते किसी से कोई दुश्मनी न रखें। सरपंच किसी पार्टी का नहीं, गांव का होना चाहिए। गांव के संयुक्त काम के लिए इकट्ठे होना चाहिए।
सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों का फ्री इलाज हो रहा है। एक साल में 28 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं। नौकरियां देने में पूरी पारदर्शिता रखी जा रही है। किसी को भी सिफारिश के आधार पर नौकरी नहीं दी जा रही। लोगों को 600 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान ने लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में 9वां टोल प्लाजा को किया बंद












Click it and Unblock the Notifications