सीएम भगवंत मान ने लोगों को दी बड़ी राहत, पंजाब में 9वां टोल प्लाजा को किया बंद

सीएम भगवंत मान ने लोगों को दी बड़ी राहत दी है। पंजाब में 9वां टोल प्लाजा को बंद किया है।

भगवंत मान

सीएम मान आज पटियाला स्थित समाना पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को सहूलियतों को मुख्य रखते हुए एक बड़ी राहत दी है। सी.एम. मान ने समाना-पटियाला रोड पर टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह टोल प्लाजा कंपनी के लिए बंद किया गया और लोगों के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा कि यह टोल प्लाजा 1.9.2005 को खुला था जो 24.6. 2013 को बंद किया जा सकता था लेकिन पिछली सरकारों ने अपनी नीयत नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी भी जगह जिसका एग्रीमेंट बंद खत्म होता है उस टोल को बंद कर दिया जाएगा। एग्रीमेंट में एक दिन का भी इजाफा नहीं किया जाएगा। इस दौरान समाना पहुंचे सी.एम. भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, अन्य दिग्गज नेताओं, वालंटियरों व मीडिया का धन्यवाद किया जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यह 9वां टोल प्लाजा बंद किया है इससे पहले सरकार ने 8 टोल प्लाजा बंद किए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। यह 9वां टोल प्लाजा आखिरी टोल प्लाजा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोग अगर सरकार पर विश्वास करते है तो इसी के चलते वह ऐसे कदम उठा रहे हैं। लोगों के विश्वास के चलते आज उन्होंने यह बटन दबाया है। क्योंकि लोगों ने सवा साल पहले एक बटन दबाया था जिसके चलते वे हर रोज 3 या 4 बटन दबा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें एक्साइज पॉलिसी से 2736 करोड़ रुपए मुनाफा हुआ है।

समाना में जहां सी.एम.मान ने लोगों को संबोधन किया वहीं पत्रकारों की मांगों पर भी ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए जगह-जगह प्रेस क्लब खोले जाएंगे। पत्रकार जहां कहेंगे वहीं प्रेस क्लब खोला जाएगा। उन्हें लेट्स्ट 5जी इंटरनेट मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह मीडिया की कदर करते हैं। इस दौरान पत्रकारों को नसीहत देते हुए सी.एम. मान ने कहा कि कमियां बताने वाला ही सच्चा दोस्त होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया हमेशा सच को पहल दें। सरकार की कमियों को उनके मंत्रियों को बताएं। मीडिया भी समाज का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कमियों को दूर करके ही नए समाज की सिरजना की जा सकती है।

5 सितंबर 2022 को अहमदगढ़ टोल प्लाजा (संगरूर-लुधियाना रोड), 15 सिंतबर 2022 को लाचोवाल टोल प्लाजा (होशियारपुर), 31 दिसंबर 2022 मक्खू टोल प्लाजा (कपूरथला), 1 फरवरी मजारी टोल (नवांशहर), 15 फरवरी 2023 को मजारी टोल प्लाजा (नवांशहर), नंगल शहीद टोल, मानगढ़ टोल (होशियारपुर), 1 अप्रैल नक्किया टोल प्लाजा (कीरतपुर साहिब), 12 अप्रैल गांव चुप्पकी टोल प्लाजा (समाना-पटियाला रोड)।

यह भी पढ़ें- आनंदपुर साहिब में नतमस्तक हुए भगवंत मान, गुरु तेग बहादुर अजायब घर का किया उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+