आंध्र प्रदेश: सीएम का मानना है कि केवल शिक्षा ही हमारे भविष्य को बेहतर बना सकती है- ऑडिमुलपु सुरेश
शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का मानना है कि आज शिक्षा पर होने वाला खर्च आने वाली पीढ़ियों के निर्माण के लिए एक निवेश है।
हैदराबाद, 27 जनवरी। शिक्षा मंत्री ऑडिमुलपु सुरेश ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का मानना है कि आज शिक्षा पर होने वाला खर्च आने वाली पीढ़ियों के निर्माण के लिए एक निवेश है। ऑडिमुलपु सुरेश ने अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग फाउंडेशन के संस्थापक न्यायमूर्ति वी ईश्वरैया द्वारा आयोजित 'सामाजिक न्याय' पर एक वेबिनार में ये बात कही। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजेडी नेता तेजस्वी यादव और भुजबल ने इस वेबिनार में भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए, सुरेश ने कहा कि स्टालिन ने बहुत कम समय में तमिलनाडु के लोगों का विश्वास हासिल किया है। राज्य में मिड डे मील योजना के क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए सुरेश ने कहा कि सरकार छात्रों को न केवल स्वादिष्ट, बल्कि पौष्टिक भोजन प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष मेनू के साथ इस योजना को लागू कर रही है।
यह भी पढ़ें: बेटी पूछती है कि पापा हर कोई आप ही के बारे में बात क्यों करता है- स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर रही है। सुरेश ने आगे कहा कि सरकार कैबिनेट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों को भी प्राथमिकता दे रही है। इसके अलावा, सुरेश ने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है।












Click it and Unblock the Notifications