सीएम अशोक गहलोत पहुंचे उम्मेद स्टेडियम, राजीव गांधी शहरी ओलंपिक प्रतियोगिता में हुए शामिल

राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित हो रहे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अवलोकन किया।

राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित हो रहे राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अवलोकन किया। नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण की ओर राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरा दमखम लगाया। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में रस्साकसी का प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को उम्मेद स्टेडियम में खेला गया। मुख्यमंत्री गहलोत रविवार को उम्मेद स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया।

CM Ashok Gehlot in Ummed

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीएम के आने से एक दिन पहले शनिवार को कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जेडीए आयुक्त देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी जिला स्तरीय शहरी व ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं को देखने के लिए उम्मेद स्टेडियम पहुंचे। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने टाउन हॉल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू और मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा से टाउन हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा जानी।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे के दौरान उम्मेद स्टेडियम में आमजन के प्रवेश के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। उम्मेद स्टेडियम के गेट नंबर 7, 8 और 9 से आमजन के स्टेडियम में प्रवेश करने की व्यवस्था थी, जबकि मीडियाकर्मियों को भी गेट नंबर 7 से प्रवेश दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+