बीजेपी के शासन में ही धर्मांतरण हुआ तभी चर्च बने, हमारे पास लिस्‍ट है... सीएम भूपेश बघेल का बड़ बयान

सीएम भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में धर्मांतरण हुआ है।

bhupesh baghel
रायपुरः सीएम भूपेश बघेल ने धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में धर्मांतरण हुआ है। साथ सीएम बघेल ने कहा कि हमारे पास इसकी पूरी सूची है, कि बीजेपी के समय में ही चर्च बने है। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर बनाने का आदेश बीजेपी ने नहीं दिया वह तो सुप्रीम कोर्ट ने दिया है।

बीजेपी के पास केवल दो मुद्दे हैं- सीएम बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब लड़ नहीं पा रही है। उसके पास केवल दो ही मुद्दे बचे हैं,‍ धर्मांतरण और संप्रदायिकता, जिसमें बीजेपी की मास्टरी है। सीएम बघेल ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी षड्यंत्र कर ले सफल नहीं होंगे असफल ही होगी। वहीं, धर्मांतरण को लेकर भी सीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार में ही सबसे ज्‍यादा धर्मांतरण हुआ है, उस दौरान कितने चर्च बने इसकी पूरी सूची हमारे पास है।

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर न्यायालय के आदेश पर बना है भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बनाया है, उसमें ट्रस्ट बनाया गया संगठन बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बन रहा है, भारतीय जनता पार्टी नहीं बना रही।

राम वन गमन पथ को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ को पर्यटन बनाने की बात है तो कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में कोई आदेश नहीं किया, हमने अपनी श्रद्धा से भव्य मंदिर बनाया और बना भी रहे हैं बहुत भव्य मूर्ति शिवरीनारायण में 35 फीट ऊंची राम की मूर्ति बना रहे हैं 51 फिट की चंदखुरी में राम का मंदिर स्थापित किया है जहाँ कौशल्या माता का मंदिर है लगातार हम काम कर रहे हैं हम वोट की राजनीति नहीं करते हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी वोट के लिए काम कर रही है, हम आस्था के लिए काम करते हैं जो भगवान राम को पूजने की छत्तीसगढ़ में परंपरा है बनवासी राम के रूप में शबरी के राम के रूप, कौशल्या के राम शबरी के राम वनवासी राम और हमारे छत्तीसगढ़ के लिए भचा राम के रूप में हम स्मरण करते हैं हम सब के आस्था का केंद्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+