उत्तराखंड सीएस डॉ. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा को लेकर की बैठक, काला बाजारी करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

Chief Secretary Dr. Sandhu meeting Kedarnath heli service, FIR will filed against black marketeers

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है।

काला बाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए

उन्होंने कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और काला बाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। साथ ही, काला बाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए। उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता बतायी है।

प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने को निर्देश

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 24ग्7 व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव दिलीप जावलकर एवं अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी. रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Recommended Video

    Kedarnath temple opening date: आ गया शुभ मुहूर्त, जानें कब खुलेंगे मंदिर के कपाट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+