करनाल में आयोजित राधा जागरण में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Haryana, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम स्वामी ज्ञानानंद महाराज को उनके जन्मोत्सव पर बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।

Chief Minister Manohar Lal reached Radha Jagran organized in Karnal

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का एक वाक्य भी यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन धन्य हो सकता है। श्रीमद्भगवद्गीता हमारे जीवन में परिवर्तन ला सकती है। गीता मानवता की सच्ची पथ प्रदर्शक है। गीता हमें कर्म का संदेश देती है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल के सेक्टर-12 में आयोजित राधा जागरण के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम स्वामी ज्ञानानंद महाराज को उनके जन्मोत्सव पर बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि यह भाव विभोर करने वाला क्षण है। इस संत समागम में भक्ति रस के साथ-साथ संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद एक प्रकाश पुंज हैं, जो गीता के सार को जन-जन तक पहुंचाकर हम सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। गीता रूपी सूर्य के प्रकाश से अज्ञान रूपी अंधकार नष्ट करने के लिए, इससे उत्तम अध्ययन कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद के जन्मोत्सव के साथ-साथ हरियाणा की 2 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में से 15 मई को 94,558 लोगों का भी जन्मदिन है। उन्हें भी जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि जब संत महापुरुषों का जन्मोत्सव होता है तो हमें उस दिन संकल्प लेने की जरुरत होती है, ताकि जीवन में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकें। श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर वर्ग के लिए गीता सार महत्वपूर्ण है। सभी इसका अनुसरण कर जीवन को धन्य बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संत महापुरुष समाज सुधारक के रूप में काम करते हैं। स्वामी जी कुरीतियों, सामाजिक समस्याओं पर निरंतर कार्य कर रहे हैं। जेल के बंदियों तक गीता का संदेश पहुंचा रहे हैं। इसके साथ-साथ गौ माता की सेवा के लिए गौशालाएं चलाई जा रही हैं। गरीबों का निशुल्क पोलियो आप्रेशन, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा के काम किए जा रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिससे विदेशों में भी गीता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर राधा जागरण में उमड़े श्रद्धालुओं को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलवाया गया। प्रांत में एक बार नशा मुक्ति सप्ताह मनाया जाए। इस नशा मुक्ति सप्ताह में सामाजिक संस्थाएं, धार्मिक संस्थाएं व समाज का हर वर्ग सहयोग करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+