छत्तीसगढ़ -- बस्तर से सरगुजा तक हर क्षेत्र के नेताओं को निगम, मंडल, आयोगों में दिए गए पद
रायपुर,30 अक्टूबर- राज्य सरकार ने लंबे समय से नाराज चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल-आयोग और बोर्ड में पद देकर सत्ता का हिस्सा बना लिया है। ऐसा कर सरकार ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। प्रत्येक जिले औैर हर वर्
रायपुर,30 अक्टूबर- राज्य सरकार ने लंबे समय से नाराज चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल-आयोग और बोर्ड में पद देकर सत्ता का हिस्सा बना लिया है। ऐसा कर सरकार ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। प्रत्येक जिले औैर हर वर्ग के नेताओं को महत्व देकर सरकार ने जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश की है। शनिवार को जारी सूची के मुताबिक अरपा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर अभय नारायण राय की नियुक्ति की गई है जबकि महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर और आशा पांडेय को सदस्य बनाया गया है।

इन्द्रावती विकास प्राधिकरण में राजीव शर्मा को उपाध्यक्ष, मलकित सिंह गेंदु, रमाशंकर राव और सियाराम नाग को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह उर्दू अकादमी में डॉ. नजीर कुरैशी को उपाध्यक्ष, नजीर अहमद सिद्दिकी,सत्तार अली, सगीर कुरैशी, रिजवान खान, सादिक बैलिम, ईस्माईल खान, हाजस्ता खान बानो, इस्माइल खान, गुलाबुद्दीन, एजाज खोखर, मनवर अली, शबीर खान,अब्दुल शाहिद कुरैशी, बदरूद्दीन ईराकी को सदस्य बनाया गया है।
इसी तरह सिंधी अकादमी में नानक रेलवानी को उपाध्यक्ष जबकि अशोक पंजवानी, मुरली पंजवानी, दिलीप खटवानी, अमर परचानी, अर्जुन वासवानी, अमर गिदवानी, राधा राजपाल, सुरेश धिंगानी, राजकुमार नारायणी और रोशन हबलानी को सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल में डॉ. तोईनिधि वैष्णव को सदस्य बनाया गया है।
इन सबमें हुई नियुक्तियां
मदरसा बोर्ड: इरफान सिद्दिकी (उपाध्यक्ष),अशरफ रोकड़िया, मो.अमजद खान, खलील अहमद, अनवर खान, मोहम्मद यासीन, मो. हसन रजा, डॉ. शेख इश्तेयाक, तौहीद खान, मुकिम अंसारी, शकील अहमद, शाहीद राईन
अनुसूचित जाति आयोग: श्रीराम पप्पु बघेल, रमेश पेगवार, संतोष सारथी, बीएस जागृत
लौह शिल्पकार बोर्ड: विष्णु विश्वकर्मा(उपाध्यक्ष), शंकर लाल विश्वकर्मा, गोविन्दराम विश्वकर्मा, धनीराम विश्वकर्मा सभी सदस्य
चर्म शिल्पकार बोर्ड: खिलावन बघेल (उपाध्यक्ष),किशोर कन्नौजे, सरोजनी रात्रे तुलसी दौड़िया
केश शिल्प बोर्ड - चित्रकांत श्रीवास, विजय सेन, धनुष सेन, शीत श्रीवास
रजक कल्याण बोर्ड - दुखवा राम निर्मलकर, भुनेश्वर निर्मलकर, राजेन्द्र रजक और लक्ष्मीकांत निर्णेजक
श्रम कल्याण मंडल - केशव बंटी हरमुख, मंगलमूर्ति अग्रवाल,आलोक मिश्रा, हरप्रसाद साहू, मदन तालेड़ा, नरेश गड़पाल, सुरेश मसीह, कृष्णा दुबे
जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड - आलोक चंद्राकर, मदनमोहन खण्डेलवाल, नारायण खण्डेलिया, दानेश्वर साहू, करण देव, संजय जैन, मदन देवांगन
दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड- साक्षी सिरमौर, पिंकी बाघ
खाद्य आयोग - हरीश परसाई, राजेन्द्र महिलांग, विमल सुराना, कुलदीप शर्मा, इम्तियाज खान, ज्योति कश्यप
असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल- रमाकांत साहू, आनंद गिलहरे,जगदीश वर्मा, चूड़ामणी साहू, सर्वजीत सिंह, सोमेश चटर्जी, शीतल महंत, विरेन्द्र चौहान, ज्ञानचंद गोलछा
पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण- नरेन्द्र साहू, मोहन बंजारा, देवकृपा यादव, काशी निषाद, मनोज सिन्हा
अपेक्स बैंक- द्वारिका साहू, शंकर सोढ़ी, अजय बंसल, राकेश ठाकुर
पिछड़ा वर्ग आयोग- साधुचरण यादव, किरण सिन्हा, गिरवर साहू
राज्य बाल संरक्षण आयोग- संगीता गजभिये, चन्द्रवती साहू
तेलघानी बोर्ड - शैलेन्द्र साहू, लक्ष्मी गुप्ता, रोहित साहू
पर्यटन मंडल - अंकित बागबाहरा, नैना गभेल, नीति सिंह
भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल- शुभम् साहू, रविन्द्र राजपूत,लक्ष्मी देवांगन
बीज प्रमाणीकरण संस्था - ईश्वर बघेल, मेहत्तरलाल वर्मा, बाबूलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, अजीत विश्वास, रजभान लोधी,अरविंद गुप्ता, रमेश अहीर, दिलीप पाण्डेय, बीआर सिंगरौल, बृजेश शर्मा, राजकुमार यादव, इम्तियाज खान।












Click it and Unblock the Notifications