Chhattisgarh Foundation Day 2021: राज्योत्सव में बालीवुड नहीं, छालीवुड के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

रायपुर। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाने वाला राज्योत्सव का आयोजन रद कर दिया गया था। इससे पहले के सालों में बालीवुड के हीरो-हीरोइन, प्रसिद्ध गायक-गायिकाएं पांच दिवसीय भव्य आयोजन में प्रस्तुति देकर प्रदेशवासियों का मनोरंजन करते थे। इस साल 2021 में बालीवुड के कलाकारों की बजाय छालीवुड के कलाकारों और लोक कलाकारों को अधिक महत्व दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकार लोक गीतों, नृत्यों का जलवा बिखेरेंगे।

chhattisgarh foundation day 2021 folk artist will do perform in programme

आदिवासी महोत्सव खत्म होते ही राज्योत्सव
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। इस साल राज्य का 21वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हर साल पांच दिन तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता आया है। चूंकि इस साल 2 नवंबर को धनतेरस और 4 नवंबर को दीपावली पर्व है, इसलिए राज्योत्सव केवल दो दिन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को ही सेलिब्रेट किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

आदिवासी महोत्सव खत्म होते ही राज्योत्सव की धूम मचेगी। शुरुआती तीन दिनों में जहां देश के अनेक राज्यों और 8 देशों के आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, वहीं दो दिवसीय राज्योत्सव में छालीवुड के कलाकार, लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।

लोक मंच की नृत्य प्रस्तुति
31 अक्टूबर और 1 नवंबर को राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक मंच के कलाकार पारंपरिक सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य, राउत नाचा समेत अन्य नृत्य शैली की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता सुनील तिवारी एवं गायिका कविता वासनिक छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य पेश करेंगे।

मुंबई का इंडियन ओशन बैंड
बालीवुड के बड़े नामी अभिनेता-अभिनेत्रियों को इस बार नहीं बुलाया गया है। उनकी जगह मुंबई का इंडियन ओशन बैंड की प्रस्तुति होगी। इसमें भारतीय नृत्य, गीतों की झलक देखने को मिलेगी। पिछले कुछ सालों में फिल्म अभिनेता सलमान खान, अभिनेत्री करीना कपूर, हेमामालिनी, गायक सोनू निगम, शान, अभिजीत जैसे प्रसिद्ध कलाकार आ चुके हैं।

राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों को ज्यादा मौका दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरुप ही कलाकार लोक नृत्य, गीत पेश करेंगे। मुंबई के बड़े कलाकारों की जगह छालीवुड से कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। -विवेक आचार्य, संस्कृति विभाग के संचालक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+