Chhattisgarh: 'अनुसूचित जनजाति को हमेशा भाजपा ने लूटा', सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Chhattisgarh: आज रविवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि एक तरफ कृषि लागत बढ़ रही है क्योंकि पेट्रोल-डीजल और रासायनिक उर्वरक की कीमतें बढ़ रही हैं। दूसरी तरफ, अगर किसानों को एमएसपी दर नहीं मिल रही है, तो उनकी आय दोगुनी कैसे हो गई?

पिछली सरकार ने अनुसूचित जनजाति के अधिकारों को छीन लिया। उनकी लाखों एकड़ जमीन उनसे छीन ली गई और कॉर्पोरेट मित्रों को सौंप दी गई। उन्होंने आगे कहा कि हमने जमीन वापस देने की बात की। कांग्रेस सरकार ने हमेशा अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए काम किया है जबकि भाजपा ने हमेशा उन्हें लूटा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रयासों का जिक्र किया
आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने कहा था कि 12 जातियों को जनजातियों की सूची में शामिल किए जाने के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा पत्र लिखा गया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन रमन सिंह की चलती नहीं थी, हमने प्रयास किया तब जाकर सफलता मिली है। भाजपा केवल अपना गुणगान करती है और असल में करती कुछ भी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications