नये साल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 4 बड़ी सौगातें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नये साल की बधाई दी है। सीएम ने साल के पहले दिन बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के श्रमवीरों को सौगात दी है।

bhupesh baghel

रायपुर, 1 जनवरीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नये साल की बधाई दी है। सीएम ने साल के पहले दिन बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के श्रमवीरों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चावड़ी पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात की और कहा कि अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे। हमारी सरकार आपके साथ है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में श्रमिकों से मुलाकात करते हुए श्रमिक सहायता योजना की राशि को 10 हजार से से बढ़ाकर 20 हजार करने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देने की घोषणा की है।

सीएम ने कहा- चौथी-पांचवीं के बच्चों को सैनिक स्कूल, नवोदय में एडमिशन के लिए लिए भी कोचिंग और आधारभूत प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।। सीएम ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है। जिससे हर किसी के जीवन में प्रकाश आ जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को श्रमिक सियान योजना के तहत 10 हजार की सहायता राशि वितरित की है।

कंबल और मिठाई भी की वितरित
सीएम भूपेश बघेल ने निर्माण श्रमिक उत्कृष्ट खेल के लिए बच्चों को 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सबको को नए वर्ष पर कंबल और मिठाई भी वितरित की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित भोजन केंद्र में श्रमिकों के साथ नाश्ता भी किया है। इसके साथ ही श्रमिक भाई बहनों के साथ चर्चा की गई और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

4 नई सौगातें
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित मेघावी छात्र छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के नाम में परिवर्तन करते हुए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेघावी शिक्षा योजना करने की घोषणा की। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने नवीन कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, आईआईटी, बीटेक, ट्रिपल आईटी, एमटेक, एमबीबीएस इत्यादि की पढ़ाई सहित विदेशों में अध्ययन करने के लिए भी श्रमिकों के बच्चों को सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने इन सभी पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने के लिए श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, आवास एवं भोजन शुल्क में सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रतिवर्ष स्टेशनरी के लिए भी 2 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+