छत्तीसगढ़: झांकी समारोह में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतज़ार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतजार करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के अन्य नागरिकों के साथ सुंदर झांकियों से भक्ति रस का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की।
उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। इससे नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक परंपरा की जानकारी मिलेगी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी समितियां बरसों से उस परंपरा को चला रही हैं, जिसे आपके मोहल्ले की पुरानी पीढ़ियों ने शुरू किया होगा। ये बहुत स्वागत योग्य बात है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी का अवलोकन किया। झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने हेतु मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'अभ्यर्थी शिकायत लेकर आएं, हम सख्त कार्रवाई करेंगे', PSC में गड़बड़ी मामले पर बोले CM भूपेश बघेल
वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशीलता के साथ मंच से उतरकर स्वयं बुजुर्गों के पास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा और हियरिंग एड सहित 825 सहायक उपकरण भी प्रदान किए।
यह भी पढ़ें- 'धान, रेल, PSC पर PM मोदी ने दिया गलत बयान', CM भूपेश बघेल बोले- नगरनार प्लांट बेचने का करेंगे विरोध












Click it and Unblock the Notifications