छत्तीसगढ़: गंगापुर स्थित मेडिकल कॉलेज में बनेगा 100 बेड का सीसीएचबी, 23 करोड़ मंजूर

यह एक तरह का पूरी तरह से आइसोलेडेट क्रिटिकल केयर ब्लाॅक रहेगा। इसलिए इसे अस्पताल के मुख्य भवन के वजाय परिसर में अलग से भवन बनाया जा रहा है। यह पूरा प्रोजेक्ट अपधा प्रबंधन की तैयारी में हो रहा है।

chhattisgarh

मेडिकल काॅलेज के नए भवन में संक्रामक रोग से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड सीसीएचबी (क्रिटिकल केयर हाॅस्पिटल ब्लाॅक) बनेगा। पहले इसे हाॅस्पिटल के अंतिम फ्लोर पर बनाने की तैयारी थी, लेकिन निर्माण में देरी न हो, इसलिए इसके लिए अलग से अस्पताल के पास भवन बनेगा। इसमें सीसीयू (कॉराेनरी केयर यूनिट) की तरह आत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। इसमें ऐसे मरीजों का भर्ती किया जाएगा, जो बैक्टियरल व वायरस इंफेक्शन (कोरोना, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया आदि) के अलावा हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज व दूसरी बीमारियों से गंभीर होंगे।

यह एक तरह का पूरी तरह से आइसोलेडेट क्रिटिकल केयर ब्लाॅक रहेगा। इसलिए इसे अस्पताल के मुख्य भवन के वजाय परिसर में अलग से भवन बनाया जा रहा है। यह पूरा प्रोजेक्ट अपधा प्रबंधन की तैयारी में हो रहा है। अस्पताल में पहले इस तरह के अलग ब्लाॅक नहीं होते थे।

इसी तरह प्रदेश के दूसरे मेडिकल कालेजों में ऐसे ब्लाॅक बनने वाले हैं। अंबिकापुर सीसीएचबी के लिए करीब 23 करोड़ बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए करीब 16 करोड़ से भवन बनेगा और सात करोड़ रुपए के मेडिकल उपकरण आएंगे। प्रबंधन की निगरानी में इस पर काम शुरू हो गया और मार्च के पहले सप्ताह में भूमि पूजन की तैयारी है।

पुराने को तोड़ बनेगा सीसीएचबी का भवन

गंगापुर स्थित पुराने भवन में मेडिकल काॅलेज का गर्ल्स हाॅस्टल था। गर्ल्स हाॅस्टल के लिए नया भवन बन गया है और इसमें मेडिकल के छात्राओं को शिफ्ट भी कर दिया गया। इससे अब पुराने गर्ल्स हाॅस्टल को डिस्मेंटल कर इसी जगह पर सीसीएचबी के लिए भवन बनेगा। परिसर में बन रहे काॅलेज के अस्पताल के पास ही यह स्थित है।

सीसीएचबी में ये लगेंगे उपकरण, कई सुविधा

क्रिटकल केयर हाॅस्पिटल ब्लाॅक में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगेंगे। इसमें वेंटिलेटर, डायलिसिस, डिफाइबेलेटर, सीरिंज पंप, हार्ट मॉनीटर, डिफाइबिलेटर, पल्सआक्सीमीटर, ब्लड वाॅर्मर व दूसरी मशीनें शामिल हैं। इन पर करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। लोगों को यहां कई सुविधाएं मिलेंगी।

बाद में सेटअप बढ़ा कर देंगे 150 बेड

अभी सीसीएचबी में 100 बेड का सेटअप तैयार किया जाएगा। बाद में इसे बढ़ाकर 150 बेड तक किया जाएगा। इसके लिए मैन पावर भी अलग से रहेंगे, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। चूंकि यह संक्रामक बीमारियों के साथ दूसरे गंभीर मरीजों के लिए है, इसलिए यहां मेडिसिन, कॉर्डियो, न्यूरो, शिशु रोग और दूसरे विभाग का भी पूरा सेटअप होगा।

"सीसीएचबी के लिए शासन से करीब 23 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। यहां संक्रामक रोग और दूसरी बीमारियों से ग्रसित गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। ऐसे सेंटर महामारी के समय ज्यादा काम आते हैं। अभी यहां सौ बेड का सेटअप रहेगा। धीरे-धीरे बेड की क्षमता बढ़ेगी। मार्च में भूमि पूजन हो सकता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+