मंगलागिरी में उगादि समारोह में बोले चंद्रबाबू नायडू, 'राज्य के लिए अच्छा होगा नया साल'
संबोधन में चंद्रबाबू नायडू ने आशा व्यक्त की कि इस नए साल में राज्य के लिए सब कुछ अच्छा होगा और आने वाले वर्ष में राज्य का भविष्य उज्ज्वल होगा।

आंध्र प्रदेश में बुधवार को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के मंगलागिरी कार्यालय में उगादी समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर वैदिक विद्वानों ने पंचांग श्रवणम का विमोचन किया, जिसमें यह बताया गया कि यह वर्ष टीडीपी के लिए सभी सफलताओं को लाने वाला है।
इस दौरान अपने संबोधन में चंद्रबाबू नायडू ने आशा व्यक्त की, कि इस नए साल में राज्य के लिए सब कुछ अच्छा होगा और आने वाले वर्ष में राज्य का भविष्य उज्ज्वल होगा।
चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं और अलग-अलग करों में बढ़ोतरी ने लोगों पर बोझ बढ़ा दिया है। नायडू ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी कीमतों में वृद्धि के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि तेलुगु लोग कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आज तेलुगू की प्रतिष्ठा अर्थव्यवस्था के ज्ञान में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि टीडीपी का गठन तेलुगु लोगों के कल्याण के लिए ही किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications