चंद्रबाबू नायडू का वादा, 'जीत के बाद खेती को लाभदायक बनाएगी उनकी सरकार'
राज्य में किसान अब कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग का सहारा ले रहे हैं। इस पर नायडू ने कहा कि कीट के खतरे को दूर करने के लिए ड्रोन को सेवा में लगाया जाएगा।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) 2024 में सत्ता में आने पर खेती को लाभदायक बनाने के लिए किसानों के साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) के सामंजस्य समेत कई चीजों पर काम करेगी। ये वादा पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मरकापुर में किसानों से बात करते हुए किया।
नाडयू ने कहा कि किसानों के सामने आने वाली श्रम की कमी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए मैं ये सुनिश्चित करूंगा कि मजदूरी रोजगार योजना को खेती से जोड़ा जाए। एक गन्ना उत्पादक के बेटे के रूप में, मैं साथी किसानों की कठिनाइयों को जानता हूं। मैं किसानों के लिए सही भूमि पर सही फसल उगाने के लिए कई नीतिगत पहल करूंगा, लागत में कटौती के लिए उचित तकनीकी हस्तक्षेप लाऊंगा और उपज के सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करने के लिए कृषि उपज के ऑनलाइन विपणन की सुविधा प्रदान करूंगा।
वहीं राज्य में किसान अब कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग का सहारा ले रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कीट के खतरे को दूर करने के लिए ड्रोन को सेवा में लगाया जाएगा। इसके अलावा एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, ताकि किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications