चिकित्सा उपकरणों पर GST घटाए केंद्र सरकार, केटीआर ने लिखी पीयूष गोयल को चिट्ठी

मंत्री केटी रामाराव ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उद्योग के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों को उठाया।

telangana

तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने मंगलवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी को घटाकर 12 प्रतिशत और डायग्नोस्टिक्स पर जीएसटी को मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की अपील की। साथ ही उन्होंने भारत में कलपुर्जा निर्माण को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शुरू करने को कहा।

उन्होंने चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) के तहत चरणों में आयात शुल्क बढ़ाकर कंपनियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जैसा कि मोबाइल और एक्स-रे मशीनों के लिए किया जा रहा है। देश में चिकित्सा उपकरण उद्योग को मजबूत करने के उपायों का सुझाव देते हुए, केटी रामाराव ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उद्योग के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों को उठाया।

केटीआर ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'तेलंगाना सरकार इन घटकों के निर्माण के लिए उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क, हैदराबाद में उन्नत उपकरण और मशीनरी के साथ एक मेडिकल इमेजिंग हब स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ साझेदारी करने को तैयार है। देश के भीतर परीक्षण सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि चिकित्सा उपकरणों के परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं की संख्या उस उद्योग के लिए अपर्याप्त है, जो 15 प्रतिशत से अधिक सीएजीआर से बढ़ रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+