केंद्र ने ओडिशा में जाजपुर रोड-धामरा नई रेल लाइन के निर्माण को दी मंजूरी, आर्थिक विकास की बढ़ेगी संभावनाएं
Jajpur Road-Dhamra new rail line: केंद्र सरकार ने ओडिशा के जाजपुर रोड-क्योंझर और धामरा के बीच एक नई रेलवे लाइन के निर्माण के लिए अफएलएस को मंजूरी दे दी है। 96 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे। इस प्रस्तावित रेलवे लाइन बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने के अलावा यह क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2.4 करोड़ रुपये आवंटित किए
नई रेलवे लाइन के शुरूआती स्टडी के लिए 2.4 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ये नई रेलवे लाइन जाजपुर, भद्रक और केंद्रपाड़ा जिलों में महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। इतना ही नहीं यह देश के सबसे पुराने शक्तिपीठों में से एक मां बिराजा मंदिर और जाजपुर शहर के माध्यम से अराडी में बाबा अखंडलमणि के प्रसिद्ध शैव मंदिर के साथ सीधा संपर्क जोड़ेगी। इस नई रेलवे लाइन के बनने के बाद गंतव्यों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं बढ़ेगी
रेलवे अधिकारी ने कहा परिवर्तनकारी रेलवे लाइन एक बड़ा मील का पत्थर है। इससे दो जिलों के आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि केनोझार-बांसपानी-जोडा क्षेत्र से एक्सपोर्ट होने वाले लौह अयस्क यातायात को धामरा बंदरगाह तक ले जाया जाएगा, जिससे हावड़ा-चेन्नई ट्रंक मार्ग पर भीड़भाड़ कम होगी। यह नई लाइन ट्रंक मार्ग को छुए बिना कलिंग नगर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को धामरा बंदरगाह से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम करेगी।
पीएम मोदी के पूर्वोदय का हिस्सा है ये रेलवे लाइन
बता दें ये प्रस्तावित रेलवे लाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण 'पूर्वोदय' का एक हिस्सा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जाजपुर और भद्रक की अपनी यात्रा के दौरान प्रस्तावित नई लाइन पर विचार करने का आश्वासन भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications