उत्तरांखड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे राम की नगरी, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

धन सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले नौ सालों में हर क्षेत्र का विकास किया। नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे।

jobs

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की झड़ी लगा दी। कहा कि आज हम विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर हैं।

धन सिंह रावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले नौ सालों में हर क्षेत्र का विकास किया। सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। मोदी सरकार ने नौ साल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार शिक्षा सहित भ्रष्टाचार, आतंकवाद विरोधी नीतिगत पहल की। जिसका सभी वर्गों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, के कार्यों से सभी प्रसन्न हैं। यह सुखद संयोग है कि भारत अपने स्वतंत्रता के अमृत काल में है। मोदी जी के नेतृत्व में अमृत काल के सभी बच्चों को मुफ्त भोजन प्राप्त हो रहा है। यदि आज हमारा देश विकसित भारत बनने के ओर अग्रसर है तो इसकी वजह सरकार की दूरगामी योजनाएं ही हैं।

वैसे तो राम की नगरी अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर बसी है। लेकिन नेताओं की मानें तो यहां के विकास कार्य अभूतपूर्व रहे हैं। धन सिंह रावत ने कहा कि बीते नौ वर्षों में अयोध्या को विकसित करके नित नई योजना तैयार की जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर देश में विकास को बढ़ाया है तथा विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या फैजाबाद के विकास की तस्वीर का खाका खींचा। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा है। चारों तरफ विकास की योजनाओं को लेकर कार्य चल रहे हैं।

राम मंदिर के साथ अयोध्या के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ रहा है। रेलवे स्टेशन हो चाहे हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज, सड़कों का विस्तार, रेल लाइन का विस्तार, धार्मिक नगरी का विस्तार हो रहा है। सर्किट हाउस में संपन्न प्रेस वार्ता में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम धीरज पांडे, सह प्रभारी अंशुमान आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+