कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निज्जर ने मांगी माफी, पंजाबियों को लेकर दिए था बयान

पंजाबियों को लेकर दिए विवादित बयान के बाद कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निज्जर ने माफी मांग ली है।

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निज्जर ने पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद माहौल गरमाना शुरू हो गया जिसे देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों से हाथ जोड़ माफी मांगते हैं। देश की तरक्की में पंजाबियों का बड़ा हाथ है। आगे उन्होंने कहा कि अगर उनके इस बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

cabinet minister nijjar

जानकारी के अनुसार मंत्री निज्जर के इस बयान से किसानों में काफी रोष पाया जा रहा था। उन्होंने मंत्री से कहा कि वह खेतों में आकर देखे किसान कब आराम कर रहे हैं। उनका यह बयान काफी निंदनीय है जिससे किसानों को काफी ठेस पहुंची है। किसानों ने कहा कि वह मंत्रियों से अपील करते हैं कि वह ऐसे विवादित बयान दें।

आपको बता दें आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों से बड़ी बेवकूफ कौम कोई नहीं है। पंजाब किसान अब आरामपरस्त हो गया है। यही नहीं नहर के पानी की अब किसान मांग नहीं करता है। फ्री बिजली ने पंजाब के लोगों व किसानों को आरामपरस्त बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+