पंजाब सिविल सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक, इलेक्ट्रीकल व्हीकल और नई उद्योग पॉलिसी को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रीकल व्हीकल पॉलिसी और नई उद्योग पॉलिसी को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों से विचार-विमर्श करने के बाद ही नई पॉलिसी बनाई गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान अलग-अलग मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। औद्योगिक और व्यापारिक नीति को लेकर अहम फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रीकल व्हीकल पॉलिसी और नई उद्योग पॉलिसी को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों से विचार-विमर्श करने के बाद ही नई पॉलिसी बनाई गई है। नई पॉलिसी बनाते हुए कारोबारियों के सुझावों को शामिल किया गया है। इसके अलावा बैठक में शाहकोट कंडी डेम प्रोजेक्ट पास किया गया। बता दें कि इससे पहले वाली औद्योगिक पॉलिसी 16 जनवरी 2022 को खत्म हो गई थी। मान सरकार ने अब नई पॉलिसी को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें- पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भगवंत मान के साथ मुलाकात की, उनके कामों की खूब तारीफ की












Click it and Unblock the Notifications