पीएम मोदी की यात्रा पर सवाल उठाने पर भाजपा ने दिया जवाब- तेलंगाना केसीआर और केटीआर की जागीर नहीं है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्‍टूबर को चुनावी राज्‍य तेलंगाना आने वाले हैं। पीएम मोदी की तेलंगाना यात्रा पर सवाल उठाते हुए सत्‍तारूढ़ बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष और मंत्री केटी रामा राव ने आलोचना की थी। जिसका जवाब राज्‍य के भाजपा अध्‍यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिया है। उन्‍होंने कहा तेलंगाना केसीआर और केटीआर की जागीर नहीं है।

bjp reddy

बता दें केटीआर ने कहा था प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा करने से पहले यह घोषणा करनी चाहिए कि भाजपा लोगों को क्या आश्वासन देना चाहती है। जिसका जवाब देते हुए रेड्डी ने जमकर हमला बोला है।

किशन रेड्डी ने तेलंगाना के निजामाबाद में प्रधानमंत्री मोदी की 3 अक्‍टूबर की यात्रा के लिए की जा रही व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्‍होंने कहा बीआरएस नेताओं को पहले य बताना चाहिए कि उन्‍होंने तेलंगाना के लिए क्‍या किया। भाजपा मंत्री ने खुलासा‍ किया 17 बार अधिसूचना जारी करने के बाद बीआरएस सरकार ने प्रदेश में टीएसपीएससी ग्रुप I परीक्षा आयोजित क्यों नहीं की?

इसके आलावा भाजपा अध्‍यक्ष ने हमला बोलते हुए कहा दलितों को तीन एकड़ जमीने देने के वादे और अन्‍य अन्‍य योजनाओं का क्‍या हुआ? बीआरएस को पहले इन सभी सवालों का जवाब देना दीजिए। केसीआर पर पलटवार करते हुए रेड्डी ने कहा केसीआर, केटीआर कौन हैं? क्‍या तेलंगाना उनकी जागीर है?

केंद्रीय खेल मंत्री ने खुलासा किया पिछले नौ सालों में मोदी सरकार ने तेलंगाना को 9 करोड़ दिया था। मीडिया को मुझसे ये नहीं पूछता चाहिए केसीआर, केटीआर ने क्‍या कहा था? बल्कि मीडिया को केसीआर से हमारे सवालों का जवाब देने के लिए कहना चाहिए।

रेड्डी ने कहा हमें केटीआर का कोई सर्टीफिकेट नहीं चाहिए। भाजपा और मोदी सरकार के तेलंगाना के लोगों के प्रति जवाबदेह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+