Delhi News: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने की दिल्ली सरकार के चर्चित कार्यों की सराहना, साथ काम करने की जताई इच्छा

दिल्ली, 09 जून: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और ब्रिटिश काउंसिल इंडिया की निदेशक बारबरा विकम ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली सचिवालय पहुंचे उच्चायुक्त ने कई मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और सड़क सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दिल्ली में सड़क निर्माण पर विशेष कार्य किया जा रहा है। उच्चायुक्त ने भी चर्चित कार्यों की सराहना की और सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

British High Commissioner Appreciated The Famous Works Of Delhi Government

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली सरकार और लंदन के बीच सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में साथ मिलकर काम करने के लिए नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट हो सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली और ब्रिटेन दोनों अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मिन शाह भी मौजूद रहे।

बेहतर हुए सरकारी स्कूल : मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और सड़क सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर काम हुआ है। पहले सरकारी स्कूलों की हालत दयनीय थी। इमारतें जर्जर थीं और बच्चों के बैठने के लिए डेस्क तक नहीं थे। स्कूलों में न पीने का पानी था और शौचालय की सुविधा भी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+