ब्राजील ने हरियाणा सरकार से मांगा मुर्रा भैंस का जर्मप्लाज्म, दौरे पर गए हैं कृषि एवं पशुपालन मंत्री

चंडीगढ़, 5 जुलाई। सबसे ज्यादा दूध देने वाली पशु नस्लों में शामिल मुर्रा भैंस के चर्चे कई देशों तक पहुंच चुके हैं। गुणवत्ता की वजह से इसे हरियाणा में काला सोना कहा जाता है। ब्राजील ने हरियाणा सरकार से मुर्रा नस्ल का जर्मप्लाज्म यानी सीमेन मांगा है। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने इस बात की जानकारी दी है। वो एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्राजील दौरे पर गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्राजील के उबेरबा में स्थित अल्टा जेनेटिक्स प्रयोगशाला ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के माध्यम से गुणवत्ता वाले मुर्रा जर्मप्लाज्म को लेने की इच्छा जताई है। ताकि वे मुर्रा जर्मप्लाज्म से अधिक दूध उत्पादन वाले पशुओं की नस्लों को तैयार कर सकें। वर्तमान में यह प्रयोगशाला जर्मप्लाज्म इटली से खरीद रही है।

Brazil demanded semen of Murra buffalo from Haryana govt

ज्यादा दूध देना मुर्रा भैंस की सबसे बड़ी खासियत है। यह रोजाना औसतन 20 लीटर दूध देती है। कई तो 35 लीटर तक दूध देने में सक्षम होती हैं। हरियाणा में पशुपालकों की यह पहली पसंद होती हैं। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों ब्राजील में अध्ययन दौरे पर है। इस प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ब्राजील के उबेरबा में ब्राजीलियाई एसोसिएशन ऑफ जेबू ब्रीडर्स (एबीसीजेड) के मुख्यालय में एबीसीजेड के अध्यक्ष रिवाल्डो मचाडो बोर्गेस जूनियर से मुलाकात की। यह 22000 से अधिक डेयरी किसानों का ब्राजीलियाई डेयरी पशु किसान संघ है। बैठक में ब्राजील से स्वदेशी पशु जर्मप्लाज्म की अच्छी गुणवत्ता लाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई।

मुर्रा नस्ल के सीमेन एक्सपोर्ट की ली जानकारी दलाल ने बताया कि बैठक में ब्राजील के डेयरी किसानों द्वारा पशुपालन क्षेत्र में की जा रही विभिन्न प्रैक्टिस व नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल की गई। इस प्रैक्टिस व नवीनतम जानकारियों को किस प्रकार से हरियाणा के पशुपालकों तक पहुंचाया जाए उसके बारे में जानकारी को सांझा किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उबेरबा में अल्टा जेनेटिक्स के परिसर का भी दौरा किया, जहां मुर्रा जर्मप्लाज्म के निर्यात के तौर-तरीकों का पता लगाया गया। अल्टा जेनेटिक्स की इच्छा है कि हरियाणा राज्य उन्हें हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के माध्यम से गुणवत्ता वाले मुर्रा जर्मप्लाज्म की आपूर्ति करे। क्योंकि वर्तमान में वे इसे इटली से खरीद रहे हैं।

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की कोशिश हरियाणा से ब्राजील गए प्रतिनिधिमंडल ने वहां पशु सीमेन प्रसंस्करण प्रयोगशाला का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन, हरियाणा वेयरहाउस निगम के अध्यक्ष नयनपाल रावत, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन धर्मपाल गोंदर, हरियाणा पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल सहित कई लोग शामिल हैं। मकसद यह है कि किस प्रकार राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+