सीएम भूपेश बघेल से ब्राम्हण परिषद के सदस्यों की मुलाकात, 2 एकड़ जमीन आवंटन पर जताया आभार

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल सीएम के आवास पर पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल ब्राह्मण विकास परिषद के सदस्यों ने सीएम से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दे अवगत कराए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद बिलासपुर के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने परिषद को सामाजिक भवन हेतु 2 एकड़ जमीन के आबंटन पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने बिलासपुर में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक भवन निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री बघेल को आमंत्रित किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

Chhattisgarhi Brahmin Development Council

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, महासचिव श्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल तिवारी, संरक्षक श्री संजय बसंत शर्मा सहित श्री बृजेश दुबे, श्री राघवेन्द्रधर दीवान सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+