'पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहीं दोनों पार्टियां', SYL को लेकर AAP का BJP-अकाली दल पर हमला

आम आदमी पार्टी (आप) ने एसवाईएल को लेकर अकाली दल और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को जानबूझ कर गुमराह कर रही है। शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि एस.वाई.एल. का मुद्दा पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा मुद्दा है।

इसलिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार का इस मामले पर रुख स्पष्ट है कि पंजाब सरकार एस.वाई.एल. नहीं बनने देगी और न ही पंजाब के पानी का एक भी अतिरिक्त बूंद दूसरे राज्य को देगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने राजस्थान में एस.वाई.एल. को लेकर पंजाब के खिलाफ बयान दिया।

पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही BJP-अकाली दल: AAP

उन्होंने मीडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान दिए भाषण का वह हिस्सा भी सुनाया जिसमें वह बोल रहे थे कि कुछ राज्य पानी के लिए हमेशा लड़ते-झगड़ते हैं। कंग ने भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का भी पुराना वीडियो सुनाया और उनसे सवाल किया कि जब वह कांग्रेस में थे तो कहते थे कि इस मामले का हाल मुख्यमंत्री को नहीं प्रधानमंत्री को करना है। वह कहते थे कि प्रधानमंत्री मोदी की नीयत खराब है इसीलिए वह इस मसले को लटका रहे हैं। अगर वह चाहें तो 2 दिन में इस मसले का हल कर सकते हैं। कंग ने कहा कि अब तो सुनील जाखड़ भाजपा में ही है। अब वह प्रधानमंत्री क्यों नहीं कहते कि इस मसले का जल्दी समाधान कर दीजिए।

अकाली दल पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि सुखबीर बादल इस मामले पर चुप ही रहे तो बेहतर होगा, क्योंकि एस.वाई.एल. के लिए सबसे पहले उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने ही मुख्यमंत्री रहते हुए 1978 में एस.वाई.एल. के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। यह नोटिफिकेशन उन्होंने अपने प्रिय मित्र हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल के कहने पर जारी किया था। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल को एक और चिट्ठी लिखी कि एस.वाई.एल. के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए हरियाणा सरकार पंजाब सरकार को से 3 करोड़ रुपए दे। यह बात ऑन रिकॉर्ड है।

कंग ने आरोप लगाया कि एस.वाई.एल. के बदले बादल परिवार ने चौधरी देवीलाल की सरकार से गुड़गांव में फाइव स्टार होटल के लिए प्लॉट लिया। इसके अलावा भी बादल परिवार ने हरियाणा में चौधरी देवीलाल के माध्यम से अरबों रुपये की संपत्ति बनाई। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाने से पहले सुखबीर बादल को अपना इतिहास पलट कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय पंजाब और हरियाणा के किसानों के बीच जो रिश्ते बने थे, उसे भाजपा और काली दाल तोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा हरियाणा में और अकाली दल पंजाब में एस.वाई.एल. के मुद्दे पर लोगों को भड़का रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+